copyright. Powered by Blogger.

दोस्ती की नींव पर ....... हाइकु रचनाएँ

>> Thursday, 21 June 2012

तुम्हारे बोल
झुलसा ही तो गए
मन आँगन 


रोने वालों को
मिल जाते हैं कंधे
तभी रोते हैं


मन के छाले
रिसते रहे यूं ही
नासूर हुये 


आँखों की सुर्खी
झरते रहे आँसू
खुश्क हुयी मैं 

धुआँ  है उठा
सुलगता है मन
राख़ हुयी मैं 
इंतज़ार क्यों ?
तोड़ा है विश्वास
हतप्रभ मैं 

तुम्हारी राहें
अलग थलग थीं
सो ,मैं भटकी 

दुश्मनी कहाँ ?
दोस्ती की नींव पर
गहरा घाव 



Read more...

इंतज़ार रंगों का

>> Thursday, 14 June 2012



चाँद ने आज कोई 
साजिश की है 
चाँदनी भी आज 
कहीं दिखती नहीं है 
मन की झील पर 
जो अक्स बना था
उसकी रंगत भी 
अब खिलती नहीं है ,
कर रही हूँ इंतज़ार 
नन्ही सी किरण का 
ये भोर भला अब 
क्यों होती नहीं है 
आसमां की रंगत कुछ 
धूमिल सी है 
बादलों की स्याही 
कुछ कहती नहीं है 
कहाँ से लाऊं  मैं 
वो इंद्र्धनुष 
रंगों की सुर्खी भी 
मन रंगती नहीं है ॥ 



Read more...

मन समंदर

>> Thursday, 24 May 2012



लहरें तो आती जाती हैं 
दुख सुख का भी हाल यही 
फिर हम इतना क्यों सोचें  
बस मन समंदर करना है , 

मोती सीपों में मिल जाते 
पर गोता खुद लगाना है 
श्रम से फिर क्यों भागें हम 
बस तन अर्पण  करना है 

 पैसा तो आना जाना है 
 इसके पीछे हैं पागल लोग 
क्यों हम पागल हो जाएँ 
बस मन मंदिर करना है । 


Read more...

माँ की याद .... कुछ हाइकु रचनाएँ ...

>> Sunday, 13 May 2012



माँ का आँचल 
आज भी लहराता 
सुखद यादें ।

******************
मीठी निबौरी 
माँ  की  फटकार 
गुणी औषध ।

**************
माँ का लगाया 
काजल का दिठौना
याद है मुझे 

*****************
राह तकते
करती  इंतज़ार 
माँ की नज़र ।

***************
माँ का  आशीष 
महसूस करूँ मैं 
यही चाहना ।
*******************




Read more...

.ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा.. ( तांका )

>> Monday, 7 May 2012





घना सन्नाटा 
मौन की चादर  में 
दोनों लिपटे 
न तुम कुछ  बोले 
न ही मैं कुछ  बोली 

लब खुलते 
गिरह ढीली होती 
मन मिलते 
कुछ मोती झरते 
कुछ दंश हरते ।

गहन घन 
छंट जाते पल में 
उजली रेखा 
भर देती  मन में 
अनुपम उल्लास ।

 

तांका  में  पाँच पंक्तियाँ होती हैं ..... जिनमें वर्णो  की संख्या ..... 5-7-5-7-7  होती है । 

Read more...

बर्फ ......

>> Thursday, 26 April 2012



एक
उदास शाम को
मन की झील में
डूबते - उतरते
नज़रें गीली
हो गयीं थीं
और
झील पर
जमी बर्फ 
पिघलने 
लगी थी .....


Read more...

निजत्व से विश्वत्व की ओर

>> Friday, 13 April 2012


मानव 
मन के उच्छ्वास को
शब्दों में पिरो 
विचारों को साध कर 
अनुभव के हलाहल को पी 
अश्रु की स्याही से 
उकेर देता है 
अपनी भावनाओं को 
और हो जाता है 
सृजन कविता का 
फिर भावनाएं 
निजत्व से निकल 
विश्वत्व की ओर 
कर जाती हैं प्रस्थान .

Read more...
रफ़्तार

About This Blog

Labels

Lorem Ipsum

ब्लॉग प्रहरी

ब्लॉग परिवार

Blog parivaar

हमारी वाणी

www.hamarivani.com

लालित्य

  © Free Blogger Templates Wild Birds by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP