copyright. Powered by Blogger.

श्श्श्श्श्श !

>> Wednesday, 21 July 2010





तमन्ना  ने तेरी

होठों पे उंगली

रख कर

जैसे ही कहा

श्श्शश्श

सारे  मेरे  ख्वाब    

ठिठक कर

रुक गए.....

Read more...

ख्यालों के निशाँ

>> Friday, 16 July 2010




साहिल है मेरी सोच 

मन के सागर की 

तेरी यादों की रेत पर 

मेरे ख्यालों के निशाँ हैं 

उन नक़्शे पाँव पर 

जब मैंने अपनी 

चाहत को रखा तो 

हकीक़त की लहर ने 

मिटा दिए  आ कर 

मेरी कल्पना के निशाँ ...




.

Read more...

हसीन उदासी

>> Monday, 12 July 2010


उदासी के 

पैरहन पर 

टांक दिए हैं 

मैंने 

खुशियों के 

सलमे सितारे

अब उदासी भी 

हसीन  लगती है |



Read more...

चांदनी की सड़क

>> Wednesday, 7 July 2010

DarkMoonLady1.jpg image by bec10111111111111




चाँदनी की 

सड़क पर 

पाँव  रख

चाँद  पाने की 

मैंने 

ख्वाहिश की  

जब नींद टूटी 

तो देखा 

पाँव  में 

छाले पड़े हुए थे . 
 




Read more...

ख्वाब और ख्वाहिश

>> Thursday, 1 July 2010





लबों पर 

मुस्कान 

और 

आँखों में 

नमी है 

ख़्वाबों के 

अम्बार 

पर 

ख्वाहिशों की 

कमी है .




Read more...

जिद्दी ख्वाब

>> Tuesday, 22 June 2010



ख्वाब हैं कि

जिद्दी  बच्चे ,

जितना मना करो

उतने ही आ जाते हैं

इन्हें नींद की भी

दरकार नहीं

खुली आँखों में ही

समा जाते हैं.




Read more...

अनजाने अक्स

>> Tuesday, 15 June 2010










कभी कभी 
तन्हाई में 
टिक जाती है 
नज़र
कहीं शून्य में
उतरने लगते हैं 
अक्स 
जान - पहचान
और
अनजान लोगों के...
और मैं घबरा कर
बंद कर लेती हूँ पलकें

धीरे धीरे 
धुंधले से 
होने लगते हैं
सारे अक्स  
और 
रह जाती है 
मात्र एक 
सपाट दीवार .





Read more...
रफ़्तार

About This Blog

Labels

Lorem Ipsum

ब्लॉग प्रहरी

ब्लॉग परिवार

Blog parivaar

हमारी वाणी

www.hamarivani.com

लालित्य

  © Free Blogger Templates Wild Birds by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP